जानिए बाबा रामदेव के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

बाबा रामदेव के बारे में 15 महत्वपूर्ण तथ्य-Important facts about Baba Ramdev in Hindi

जानिए बाबा रामदेव के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य
Baba Ramdev
  1. बाबा रामदेव जिन्हें योगगुरु स्वामी रामदेव के नाम से जाना जाता है, इनका जन्म 25 दिसंबर 1965 को हरियाणा के महेन्द्रगढ़ में हुआ था।
  2. इनके बचपन का नाम का रामकृष्ण यादव है।
  3. अगर सही माने में देखा जाए तो पुरे विश्व भर में इन्हें योग, योगासन व प्राणायाम के मुख्य प्रचारक के तौर पर देखा जाता है और योग को दुनिया के कोने कोने तक ले जाने वाला योग गुरु है।
  4. देश-विदेश के करोड़ों लोगों को योग सिखाया।
  5. बाबा रामदेव पतंजलि आयुर्वेद कंपनी के संस्थापक एवं हेड हैं और इन्होंने दिव्य योग मंदिर ट्रस्ट की स्थापना भी 1995 में की।
  6. आस्था टीवी ने बाबा की लोकप्रियता को बहुत बड़ी मुकाम दिया और धीरे धीरे इनके अनुयायियों की संख्या बढ़ने लगी।
  7. इन्होने बहुत सारे सेलिब्रिटीज जैसे अमिताभ बच्चन, शिल्पा शेट्टी आदि को योग सिखाया।
  8. पतंजलि योगपीठ में आयुर्वेदिक तरीके से इलाज किया जाता है पतंजलि आयुर्वेद की बिक्री सालाना करीब 10 हजार करोड़ से भी ज़्यदा है।
  9. योग और आयुर्वेद को आगे बढ़ाने के लिए रामदेव ने पतंजलि योगपीठ की स्थापना की और ब्रिटेन, अमेरिका, नेपाल, कनाडा और मारीशस में भी इसके  शाखाएँ खोले।
  10. रामदेव ने 2002 में पहली बार संस्कार टीवी के साथ योग के प्रचार प्रसार के लिए टीवी पर आना शुरू किया
  11. इनके योग और आयुर्वेद के प्रवचन विभिन्न टी० वी० चैनलों जैसे आस्था टीवी, जी-नेटवर्क, सहारा-वन तथा इण्डिया टी०वी० जैसे चैनलों पर प्रसारित होता हैं।
  12. गोमूत्र और गोबर से होने वाली बीमारियों के इलाज के बारे में उनके और उनकी कम्पनी की बड़ी आलोचना हुई और इन दावों का कोई वैज्ञानिक समर्थन नहीं है।
  13. पतंजलि ने कोरोनिल और स्वसारी को लॉन्च किया जिसमें यह कहा गया है कि COVID-19 के उपचार के लिए यह कारगर है।  इसकी बड़ी आलोचना हुई इसके बाद आयुष मंत्रालय ने इसको एक प्रतिरक्षा बूस्टर दवा कहा और मार्केट में बेचने की इजाजत दी।
  14. कोफी अन्नान ने रामदेव को संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में गरीबी उन्मूलन पर व्याख्यान देने के लिए 2006 में आमंत्रित किया था।
  15. पतंजलि आयुर्वेद कंपनी जिसकी स्थापना उन्होंने अपने सहयोगी बालकृष्ण के साथ की थी, भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली FMCG में से एक बन गई ।

बाबा रामेदव द्वारा पाए गए पुरस्कार-Baba Ramdev awards in Hindi

  • भारत सरकार ने 2015में देश के दूसरे सबसे बड़ी नागरिक सम्मान पद्मविभूषण से सम्मानित किया।
  • कलिंग इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल टेक्नोलॉजी , भुवनेश्वर ने मानद डॉक्टरेट की उपाधि दी है।
  • न्यू जर्सी के विधानमंडल ने रामदेव को मन, शरीर और आत्मा में स्वास्थ्य में सुधार लाने के लिए सम्मानित किया।
  • राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ , तिरुपति, आंध्र प्रदेश द्वारा महामहोपाध्याय की उपाधि से सम्मानित किया गया।
  • महाराष्ट्र के राज्यपाल के. शंकरनारायणन द्वारा श्री चंद्रशेखरेंद्र सरस्वती राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार से सम्मानित हुए।
  • हरियाणा सरकार ने रामदेव को योग और आयुर्वेद का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
  • अमेरिकी व्यापार पत्रिका फास्ट कंपनी ने 2016 की अपनी सबसे रचनात्मक व्यावसायिक लोगों की सूची में रामदेव को 27वां स्थान दिया।
  • मैगज़ीन इंडिया टुडे ने 2017 की सूची में भारत के 50 सबसे शक्तिशाली लोगों की सूची में बाबा रामदेव को 5वां स्थान दिया।

 

Leave a Comment