तरबूज खाने के अनोखे फायदे त्वचा और बालों की खूबसूरती के लिए

गर्मी के मौसम का जैसे ही आगमन होता है तरह तरह के फल हमारे मन को मोहित कर लेता है। इन तमाम फलों में से एक फल है तरबूज जिनकी जितनी भी फायदे गिनाएं जाएं कम है। गर्मी के दिनों में तरबूज देख कर मन खुश हो उठता है। ज्यों ज्यों गर्मी बढ़ती जाती है इस फल को खाने के लिए मन उतना ही लालायित होता है। इसकी खूबसूरती का कहना ही किया जब इसे काट कर  खाने के लिए प्लेट पर रखा जाता है। यहां पर आपको हम  तरबूज के कुछ  महत्वपूर्ण फायदे के बारे में बताएंगे जो आपके त्वचा और बालों को स्वस्थ रखता तो है ही साथ ही साथ आपको सेहतमंद रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।

तरबूज के 10 स्वास्थ्य लाभ  – Watermelon benefits in Hindi

  1. त्वचा के लिए तरबूज : तरबूज त्वचा की खूबसूरती के लिए एक बहुत उम्दा फल है। इसमें लायकोपिन पाया जाता है जो आपके चेहरे में निखार लेकर आता है। यह आपके शरीर से विषैले पदार्थ को निकालता है और साथ ही साथ त्वचा को एक नई ताजगी प्रदान करता है।
  2. तरबूज का बीज चेहरे के लिए: तरबूज का बीज अगर पीस कर चेहरे पर लगाया जाय तो आपके शकल में निखार आता है।
  3. पिमल्स के लिए तरबूज : अगर तरबूज को चेहरे पर रगड़ा जाए तो यह पिंपल्स, रिंकल, एक्ने, ब्लैकहैड्स इत्यादि को हटाने में सहायक है।
  4. तरबजु हाथ पैर के सौंदर्य के लिए: तरबूज को हाथ, पैर और गर्दन पर रगड़ने से शरीर साफ दिखता है और निखार आता है।
  5. तरबूज ह्रदय के स्वस्थ के लिए: कुदरत का यह फल ह्रदय के लिए रामबाण है। यह शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को घटाता है और ह्रदय को स्वस्थ रखता है ।
  6. मोटापा कम करने के लिए तरबूज : तरबूज में पानी की मात्रा बहुत अधिक होता है। इसको खाने से बहुत देर तक भूख नहीं लगती है। इससे भूख को कंट्रोल किया जा सकता है और इस तरह से वजन को कम करने  के लिए सहायक है।
  7. यौन शक्ति बढ़ाता है तरबूज:  तरबूज सेक्स ड्राइव को बढ़ाने में मददगार है। ऐसा शोध में पाया गया है कि नियमित रूप से इस फल  को खाने से शरीर में सेक्स हॉर्मोन टेस्टास्टेरॉन की बढ़ोतरी होती है जो आपके सेक्स लाइफ में एक नई उफान ले आता है।
  8. जवां रखता है तरबूज : यह फल आपकी उम्र की गति कम कर देता है। इस कुदरत के अनमोल फल में बहुत सारे बायो केमिकल्स पाए जाते है जैसे बीटा कैरोटीन, एंटी ऑक्सीडैंट्स जो फ्री रेडिकल्स को रोकता है  और आपको जवां रखने में बहुत बड़ी भूमिका निभाता है।
  9. तरबूज बालों  के लिए: तरबूज में अच्छे खासे मात्रा में फॉलिक एसिड पाया जाता है जो बालों को झरने से रोकता है और साथ ही साथ इसकी खूबसूरती बढ़ाने में मदद करता है।
  10. तरबूज कब्ज के लिए: तरबूज कब्ज़ को ख़त्म करने में बड़ी भूमिका निभाता है। इसके खाने से पेट और आंतों को एक प्रकार की चिकनाई मिलती है और हमारे भोजन को पचाने में कारगर है। इसलिए तो प्राय लोग खाना खाने बाद इसे खाते हैं ताकि भोजन आसानी से पच जाए।

 

Leave a Comment