जानिए आम के 10 बेहतरीन गुण सेहत के फायदे के लिए

आम का नाम सुनते ही दिल बाग बाग हो उठता है। यह प्रकृति का एक ऐसा अनमोल फल है जो सभी के मन को भाता है। दुनिया में शायद ही कोई आदमी हो जिनको आम पसंद न हो। यह अपने स्वादिष्ट, अनोखे फायदे एवं चमत्कारी गुण के कारण प्राय सभी के दिलों में राज करता है इसलिए तो इसे फलों का राजा कहा जाता है।mango-benefits

आम के 10 आश्चर्यचकित लाभ – Mango benefits in Hindi

आम के जितने भी फायदे गिनाए जाए कम है। यहां पर आम के कुछ महत्वपूर्ण लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं।
  1. आम स्किन ग्लोइंग के लिए: अगर आप अपने त्वचा को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो आम के छिलके को घिस कर लगाएं। यह आपके त्वचा के फुंसी, पिंपल्स, रिंकल्स, ईत्यादि को कम करने में लाभदायक है। आम और दूध को अगर एक साथ लिया जाए तो यह त्वचा के निखार में मदद करता है। आम खाने से त्वचा के छिद्र खुलता है जिससे मुहांसे होने की संभावना कम हो जाती है।
  2. पेट जलन के लिए: आम  की मिंगी (५ ग्राम ) अगर दूध के साथ मिलाकर खाया जाए तो यह पेट जलन एवं पेट की अम्लीयता को कम करने में मदद करता है।
  3. कोलेस्ट्रॉल घटाता है: आम में प्रचुर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को पनपने से रोकता है और इसके साथ ही ह्रदय रोगों से बचाता है।
  4. सेक्स ड्राइव को बढ़ाता है: आम खाने से आपके सेक्स ड्राइव को एक नई जान मिलती है। आम में विटामिन ई पाया जाता है जो आपके सेक्स लाइफ के लिए अति उत्तम है।
  5. आम का पत्ता डायबिटीज के लिए: आम के पत्ते को रात भर पानी में डूबा कर रखें। सुबह इस पानी को छान कर पी लें। यह मधुमेह को कंट्रोल करने में कारगर साबित हो सकता है।
  6. वजन घटाने के लिए: आम में एक तरह से फाइबर का भंडार होता है। यह आपके पाचन क्रिया को स्वस्थ रखता है और मेटाबोलिक रेट को बढ़ाता है। यहीं कारण है की आम का सेवन करने से पेट की चर्बी घटाने में सहायता मिलती है।आम की गुठली में रेशा एवं फैट शरीर से अतरिक्त चर्बी को निकालने में मदद करता है।
  7. कैंसर विरोधी है: आम कैंसर से लड़ने में मदद करता है। इसमें विभिन्य प्रकार के एंटी ऑक्सीडेंट एवं बायो केमिकल्स पदार्थ पाये जाते है जो कैंसर से लड़ने में सक्षम है।
  8. आम एंटी एजिंग: आम एंटी एजिंग का काम करता है। इसमें विभिन्य प्रकार के विटामिन्स पाए जाते हैं जो ऐज विरोधी है। यह फाइटो केमिकल्स त्वचा  निखार में बढ़ी भूमिका निभाता है।
  9. कब्ज को दूर करता है: यह फल कब्ज को दूर करने में बढ़ी भूमिका निभाता है। इसमें पाए जाने वाले एंजाइम भोजन को पचाने में सहायक है तथा कब्ज एवं एसिडिटी से  आप को दूर रखता है।
  10. याददाश्त के लिए: इसमें विटामिन बी पाया जाता है जो आपके मस्तिष्क के सही कार्य के लिए अति आवस्यक है।

कैसे बनाए मैंगो शेक – How to make Mangoshake in Hindi

मैंगो शेक बनाने का तरीका बहुत आसान है। अगर आप एक आदमी के लिए मैंगो से बनाना चाहते हैं तो आधा पका  हुआ आम और दूध (200 ml )ले। आम को छील लें और मिक्सी में डाल कर इसे चलाएं। अब इसमें दूध डाल दें और दोनों को अच्छी तरह से मिक्सी में मिलाएं। आप इसमें थोड़ी सी चीनी भी मिला सकते हैं स्वाद में इजाफा करने के लिए। अब यह पीने के लिए तैयार है।

आम पना कैसे बनाएं – How to make panna in Hindi

आम का पना गर्मी के लिए बहुत ही मुफीद है। अगर आप इस को पीकर बहार निकलते है तो तपती गर्मी एवं सन् स्ट्रोक से बचने में बहुत साहयता मिलती है।  अब जानने आम का पना आसानी से कैसे बनाएं? विधि: इसके लिए आप कच्चा आम (1 ), चीनी (2 चम्मच ), भुना जीरा (1 चम्मच ) और थोड़ी सी पीसी हुई काली मिर्च एवं पुदीना लें। अब आम को छील कर इसे पैन में पांच मिनट तक पकाएं। अब  इसके गुठली को अलग कर पानी में डालें और अच्छी तरह से मिलाएं चीनी, भुना जीरा पीसी हुई काली मिर्च  और पुदीना के साथ। इसे छान लें, अब आप का पना तैयार है पिने के लिए।

 

1 thought on “जानिए आम के 10 बेहतरीन गुण सेहत के फायदे के लिए”

  1. पहले समयमेँ कम दाम मेँ अच्छे पके आम मिलता था। लेकिन अब chemical से पके आम मीलते हैँ वो भी बहुत महँगे ।

    Reply

Leave a Comment