योग: योग क्या है, योगासन क्या है ?

padmasana-steps-benefits-precaution

योग क्या है ? What is Yoga in Hindi

योग की उत्पत्ति संस्कृत शब्द ‘युज्’ से हुआ है, जिसका अर्थ होता है  ‘ जोड़ना ‘।  योग का उद्भव आज से करीब 5 हजार साल पहले भारत में हुआ। बहुत सारे लोग इसको सिर्फ शारीरिक व्यायाम ही मानते हैं लेकिन योग दुखों एवं कष्टों से मुक्ति प्राप्त करने के लिए आत्मा एवं परमात्मा के मिलन का प्रतीक है।पाणिनी के व्याकरण के अनुसार ‘योग’ शब्‍द के तीन अर्थ हैं – मिलन (युजिर्योगे), समाधि (युज समाधौ) एवं संयम (युज संयमने)।padmasana-steps-benefits-precaution

योग शरीर का मरोड़ना एवं खींचना ही नहीं है बल्कि यह आपको एक पूर्ण जीवन शैली सिखाता है। यह मन और आत्मा के बीच का एक लिंक है।

योग एक ऐसी विद्या है जिसके मदद से आप शरीर, मन और मस्तिष्क को पूर्ण रूप से स्वस्थ  रख सकते हैं। योग सिर्फ आपको बीमारियों से ही नहीं बचाता बल्कि शारीरिक और मानसिक स्तर पर तालमेल बैठाता है।

Read more

योग के 26 प्रमुख आसन स्वस्थ दैनिक जीवन के लिए

bhujangasan-for-steps-benefits

26 योग स्वस्थ जीवन के लिए। 26 yoga poses for healthy living in Hindi

 

1. ताड़ासन कद बढ़ाने के लिए

ताड़ासन का नाम ताड़ के पेड़ के नाम पर रखा गया है। इस योग के अंतिम स्थिति में शरीर ताड़ पेड़ के तरह लगता है। यह आसन आपके पेशियों और तंत्रिकाओं को फैलाता है जिसके कारण दूसरे आसन को आप आसानी से कर सकते हैं। यह आसन बच्चों के हाइट बढ़ाने के लिए बहुत लाभदायक है। और साथ ही साथ लगातार इस आसन के अभ्यास से आप अपना वजन को भी कम कर सकते हैं।

 

2. हस्‍तोत्‍तानासन कमर की चर्बी के लिए

इस आसन में हाथों को ऊपर की ओर तानते हुए फैलाया जाता है। कमर की चर्बी को कम करने के लिए यह बहुत कारगर योगासन है। यह रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाता है और फेफड़ों से सम्बंधित बिमारियों के लिए लाभदायक है।

Read more

बाबा रामदेव के 5 योग पेट की चर्बी और वजन कम करने के लिए

Yoga for belly fat and weight loss

पेट की चर्बी क्या है। Belly fat in Hindi

पेट की चर्बी का मतलब होता है स्किन के नीचे वसा की एक मोटी तह का जम जाना जो आसानी से नहीं हटती है। इसको हटाने के लिए बहुत सख्त व्यायाम की जरूरत पड़ती है। पेट की चर्बी बढ़ने से वजन का बढ़ना स्वभाविक है जो अपने साथ बहुत सारे परेशानियों को भी नयोता देता है। यहां पर बाबा रामदेव द्वारा कुछ सरल योग के बारे में बताया गया है जो पेट की चर्बी को कम करते हुए आपको बहुत सारी बिमारियों से बचाता है। इसमें सबसे पहले कपालभाति का जिक्र क्या जा रहा है।bhujangasan-for-steps-benefits

 

कपालभाति पेट की चर्बी के लिए। Kapalbhati for belly fat in Hindi

Read more

जलनेति योग क्रिया विधि, लाभ और सावधानी

जलनेति क्या है। Jalneti in Hindi

जलनेति का मतलब होता है पानी से नाक की सफाई। जलनेति में नासिका मार्ग की सफाई हेतु जल का प्रयोग होता है। यह योग क्रिया आपके पुरे नासिका छिद्र को साफ करने में मदद करता है। इस तरह से जलनेति आपको बहुत सारी ENT बीमारी एवं परेशानियो से बचाता है।

 

जलनेति विधि। Jalneti steps in Hindi

अब बात आती है कि जलनेति को कैसे किया जाए। यहां पर इसके सरल विधि के बारे में समझाया जा रहा है।

कैसे करें ?

Read more

सूत्रनेति योग विधि, लाभ और सावधानी

सूत्रनेति क्या है ? Sutraneti in Hindi

‘नेति’ हठयोग की क्रिया है जो श्वास मार्ग की सफाई से संबंधित है। इसमें गले की सफाई होती है। प्राणायाम का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए पहले नेति क्रिया करनी चाहिए ताकि श्वास नली सही तरीके से साफ हो जाए। सूत्रनेति में बारीक धागा नाक के एक छेद में डाला जाता है और उसे गले के रास्ते मुंह से होते हुए बाहर खींच लिया जाता है।

 

सूत्रनेति की विधि। Sutraneti steps in Hindi

Read more