बालों को लंबा और घना करने के लिए खाएं यह सर्वश्रेष्ठ फल

बालों के विकास, बालों का लंबा होना, बालों का घना या बालों को बढ़ाने के लिए सही मात्रा में पोषण प्राप्त करना अति आवश्यक है। आज यहां पर हम बालों के विकास के लिए कुछ फलों के सेवन का जिक्र करेंगें जो बाल के लंबा होने के लिए बेहद लाभदायक है। यही नहीं कुछ फल बालों के जड़ों को मजबूत करने, खोपड़ी के स्वास्थ्य को बनाए रखने, बालों के नुकसान को रोकने के लिए अहम रोल अदा करता है। स्वस्थ बालों को बनाए रखने और बालों के झड़ने की समस्या को कम करने के लिए भी ये कारक महत्वपूर्ण हैं।  यहां, पर कुछ महत्वपूर्ण फलों के बारे में बताया गया है जो आपके बालों की स्वस्थ में अहम भूमिका अदा करता है।

बालों को लंबा और घना करने के लिए खाएं यह सर्वश्रेष्ठ फल
फल

बालों के विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ फल-Fruits for hair growth in hindi

संतरा

  • संतरा बालों के स्वस्थ के लिए एक उम्दा फल है।
  • संतरे में एंटीऑक्सीडेंट, एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो बालों के झड़ने को कम करने और रूसी को रोकने में मदद करता हैं।
  • संतरा विटामिन सी का बहतरीन स्रोत है। विटामिन सी की कमी से बालों का झड़ना जोड़ा जाता है।

सेब

  • सेब में प्रोसायनिडिन बी-2 होता है, जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है।
  • इसमें एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं, जो फ्री रेडिकल्स से बालों को होने वाले नुकसान को कम करते हैं।
  • सेब बालों का घनत्व और बालों में प्रोटीन की मात्रा भी बढ़ाने में मदद करता है।

स्ट्रॉबेरी

  • स्ट्रॉबेरी में भरपूर एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो बालों के स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।
  • ऐसा बताया जाता है कि स्ट्रॉबेरी बालों के झड़ने और गंजापन को धीमा कर सकता है।
  • यह बालों को मुलायम और चमकदार बनाने में भी मदद करता है।

केला

  • केला डैंड्रफ को रोकता है और बालों के छिद्रों को खोलकर स्कैल्प की गुणवत्ता में सुधार लाता है।
  • यह बालों को चमक प्रदान करता है।
  • इनमें पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और प्राकृतिक तेल होते हैं जो आपके बालों की प्राकृतिक तौर पर खूबसूरती बढ़ाता है।
  • यह बालों की मजबूती और चमक को बढ़ाने में भी मदद करता हैं।

एवोकैडो

  • एवोकाडो में प्राय सभी विटामिन पाए जाते हैं जो बालों को कंडीशन करने और बालों के विकास को बढ़ावा देने में मदद करता है

अनानस

  • अनानास में कैल्शियम और विटामिन सी होता है।
  • कैल्शियम आपके बालों को स्वस्थ रखता है और झड़ने से बचाता है।
  • विटामिन सी बालों के झड़ने को कम करने में मदद करता है और कोलेजन को भी बढ़ाता है।

अंगूर

  • अंगूर में पाए जाने वाले प्रोसायनिडिन में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण होते हैं।
  • एक रिसर्च से पता चला है कि प्रोसायनिडिन बालों के पुनर्जनन को बढ़ावा दे सकता है।

बेर

  • प्लम में उच्च फेनोलिक होती है, जो एक उम्दा एंटीऑक्सीडेंट है।
  • एंटीऑक्सिडेंट हानिकारक मुक्त कणों को नष्ट करने में मददगार है जो बालों के झड़ने और बालों को नुकसान पहुंचाता है।

अमरूद

  • बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए अमरूद के पत्तों के अर्क हर्बल शैम्पू के तरह इस्तेमाल किया जा सकता है।

आंवला

  • यह बालों के समय से पहले सफेद होने को रोकता है।
  • बालों के रोम को मजबूत करने के लिए भी जाना जाता है।
  • इसमें विटामिन सी की उच्चतम प्राकृतिक सांद्रता भी होती है, जिसकी कमी से बाल झड़ते हैं।

नींबू

  • नींबू बालों के झड़ने और गंजापन को कम करने में मदद करता है।
  • यह डैंड्रफ को कम करने में भी सहायक है।
  • नींबू में विटामिन सी प्रचुर मात्रा में होता है जो बालों के झड़ने को रोकने में सहायक है।

नारियल

  • नारियल तेल बालों की देखभाल के लिए एक प्राकृतिक चिकत्सा का काम करता है।
  • नारियल का तेल बालों के शाफ्ट में प्रवेश कर भीतर से इसे पोषित करता है।
  • यह बालों को झड़ने से भी रोकता है। ना
  • रियल में लॉरिक एसिड होता है जो बालों के विकास को बढ़ावा देता है।

पपीता

  • पपीता एंटीऑक्सिडेंट का एक समृद्ध स्रोत है और इसमें विटामिन ए, सी और ई होता है।
  • यह बालों को कंडीशन करने में मदद करता है।
  • पपीते में एंटीफंगल गुण भी होते हैं जो डैंड्रफ के इलाज में मदद करते हैं।

 

 

Leave a Comment