कुक्कुटासन क्या है? Kukkutasana in Hindi
कुक्कुट का अर्थ मुर्गा होता है। इस आसन में शरीर मुर्गे की आकृति के समान लगता है, इसीलिए इसे कुक्कुटासन का नाम दिया गया है। यह आसन शरीर के संतुलन लिए बहुत अच्छा है। यह कन्धा, बांह, कोहनी इत्यादि लिए बहुत महत्वपूर्ण योगाभ्यास है।
कुक्कुटासन की विधि। How to do Kukkutasana in Hindi
अब बात आती है कि कुक्कुटासन को सही तरीके से कैसे किया जाए। यहां पर इसके करने का सरल विधि को बताया गया है। जिसको समझकर आप इसे आपने आप कर सकते हैं।
तरीका
- सबसे पहले आप पद्मासन में बैठ जाएं।
- दायां हाथ दाईं जांघ (thigh) तथा दाईं पिंडली (calf ) के बीच ले जाएं तथा बायां हाथ बाईं जांघ एवं बाईं पिंडली (calf) के बीच ले जाएं।
- हाथों को नीचे कोहनियों तक ले जाएं।
- हथेलियों को मजबूती से जमीन पर जमाएं।
- हथेलियों बीच 3-4 इंच की दूरी रखें।
- सांस लेते हुए शरीर को जमीन से यथासंभव हवा में उठाएं।
- शरीर के भार को हथेलियों पर टिकाएं।
- सिर सीधा रखें तथा आंखों को सामने की ओर स्थिर रखें।
- धीरे धीरे सांस लें और धीरे सांस छोड़े।
- जहां तक भी संभव हो सके इसी स्थिति को बनायें रखें।
- लम्बा सांस छोड़ते हुए धीरे धीरे अपनी पहली स्थिति में आएं।
- यह एक चक्र हुआ।
- इस तरह से आप 3 से 5 चक्र करें।