अंगूर के 8 स्वास्थ्य लाभ और औषधीय गुण

अंगूर के अनगिनत स्वास्थ्य लाभ होने के कारण इसे फलों की रानी के रूप में जाना जाता है। इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट  की बहुलता है। अंगूर में विभिन्य विटामिन जैसे   विटामिन ए, सी, बी, बी-6 , बी काम्प्लेक्स एवं फोलेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। खनिज के रूप में यह पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फ़ास्फ़रोस, लोहा, कैल्शियम एवं सेलेनियम  में धनी है। इनके औषधीय गुण विभिन्य प्रकार के बीमारियों में देखा जा सकता है जैसे गुर्दे की समस्या, कब्ज़, मांसपेशियों में ऐठन, अपच, थकान, इत्यादि।grapes-benefits

अंगूर के चमत्कारी लाभ – Grapes benefits in Hindi

अंगूर के बहुत सारे स्वास्थ्य फायदे एवं औषधीय गुण से लोट पोत है। यहां पर इसके कुछ महत्वपूर्ण लाभ का जिक्र क्या जा रहा है।

  1. ह्रदय रोग से बचाता है अंगूर: अंगूर में बायो-केमिकल पदार्थ जैसे नाइट्रिक ऑक्साइड, एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवोनोइड्स, एल डी एल, पोलीफेनॉल्स, इत्यादि पाया जाता है जो ह्रदय रोग से आपको बचाने में मदद करता है।
  2.  कब्ज़ का रामबाण इलाज है अंगूर: अंगूर में बहुत अधिक मात्र में सेल्यूलोस पाया जाता है जो कब्ज को कम करने की लिए अच्छा नुश्खा है।
  3. उच्च रक्तचाप का आहार है अंगूर: अंगूर में पोटैशियम एवं मैग्नीशियम पाया जाता है जो रक्त संतुलन तथा रक्तचाप को बनाये रखने में बहुत कारगर है।
  4. अंगूर अल्झाइमर रोग में सहायक: अंगूर में एक जैव रसायनिक पदार्थ रेसवेराट्रॉल पाया जाता है जो मस्तिष्क के काम कार्य को ही नहीं देखता बल्कि इसके पतन को भी रोकता है।
  5. अंगूर पेट दर्द में लाभदायक : अंगूर में एंटी-माइक्रोबियल गुण पाये जाते है जो आंत और पेट में पनपने वाले हानिकारक बैक्टीरिया को नाश करते हुए पेट दर्द,  गैस, जलन आदि समस्या से आपको बचाता है।
  6. अंगूर का उपयोग घरेलू उपचार में:  अंगूर से तरह तरह के घरेलू  उपचार किये जा सकते हैं जैसे एनीमिया  को दूर करने में, सेक्स जीवन को बेहतर करने के लिए,  माइग्रेन तथा सिरदर्द जैसी परेशानी से  निजात मिल सकता है।
  7. कैंसर के रोकथाम के लिए अंगूर फल:  अंगूर में जैव रासयनिक पदार्थ जैसे रेसवेराट्रॉल और फ्लेवोनोइड्स पाया जाता है जो विभिन्य कैंसर जैसे स्तन, पेट और प्रोस्ट्रेट के लिए लाभदायक है ।
  8. थकान को दूर करने  लिए अंगूर खाएं:  अंगूर में चीनी के साथ साथ और ऊर्जा वर्धक पदार्थ पाये जाते हैं जो थकावट को भागने में साहयक है।

 

1 thought on “अंगूर के 8 स्वास्थ्य लाभ और औषधीय गुण”

Leave a Comment